Search
Close this search box.

एक्टर आसिफ शेख ने परिवार के साथ किया उमराह

एक्टर आसिफ शेख ने परिवार के साथ किया उमराह

Share this post

मुंबई : टीवी के सम्मानित और बहुमुखी प्रतिभा के कलाकार आसिफ शेख एण्डटीवी के लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं।

आसिफ शेख ने हाल ही में उमराह अदा किया- जिसे मुसलमानों के लिए बेहद मुबारक और सुकून देने वाला सफर माना जाता है। उनके लिए यह सफर खुद को समझने, शुक्रगुज़ार होने और अपने परिवार के साथ गहराई से जुड़ने का एक खूबसूरत मौका बना।

अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के बारे में आसिफ शेख उर्फ़ विभूति नारायण मिश्रा ने कहा, ‘‘पिछले साल मैं पहली बार अकेले उमराह के लिए गया था।

यह मेरे जन्मदिन के आसपास हुआ और हम उसी दिन मक्का पहुंचे। हमारे कमरे से काबा शरीफ दिखाई देता था, और उस नज़ारे के साथ सुबह उठना एक अविश्वसनीय एहसास था।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘सबसे ज्यादा जो बात दिल को छू गई, वह था परिवार के साथ बिताया हुआ मक्का और मदीना में हम साथ नमाज़ पढ़ते, चलते-फिरते और बातें करते हुए फिर से एक-दूसरे के करीब आ गए।

एक्टर आसिफ शेख ने परिवार के साथ किया उमराह

वहाँ की शांति शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मन हल्का हो जाता है, एक ठहराव आता है और आप खुद के और करीब महसूस करते हैं। परिवार के साथ किया गया उमराह का यह सफर मेरी ज़िंदगी की सबसे यादगार अनुभूति रहेगी।

यहां बता दें कि एण्डटीवी पर ‘भाबीजी घर पर हैं शो सोमवार से शुक्रवार, रात साढे़ दस बजे प्रसारित है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।