मुंबई : धारावी बचाओ आंदोलन के नेतागण जनता को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतर पड़े हैं जबकि भाजपा के नेता और मंत्री धारावी की जनता को गुमराह करने का कोई अवसर हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं ,
जनता को इंसाफ दिलाने धारावी बचाओ आंदोलन की आम सभा 7 दिसंबर को आयोजित की गई है जिसमें शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे के अलावा अनेक अलग अलग पार्टियों के नेता शामिल होंगे ,
धारावी बचाओ आंदोलन के समन्वयक ,सी पी आई के नेता कामरेड नसीरुल हक ने मीडिया को बताया कि 90 फीट रोड पर शाम 6 बजे आम सभा का आयोजन किया गया है
जिसमें धारावी की जनता को शिवसेना उद्धव गुट के नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आज़मी , सांसद अनिल देसाई,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( शरद पवार)की राखी जाधव ,आम आदमी पार्टी की प्रीति मेनन , कामरेड प्रकाश रेड्डी के अलावा अनेक नेतागण शामिल होंगे ,
नसीरूल हक ने भाजपा पर धारावी की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, भाजपा नेता और मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि धारावी प्रोजेक्ट की टू की है ,

पहले चाभी लो फिर घर खाली करो ,इस तरह के झूठे भ्रामक बयान देकर भाजपा साबित कर रही है कि हो धारावी की जनता को गुमराह कर देंगे तो उन्हें मालूम होना चाहिए ,
कि जनता भाजपा को समझ चुके है वो अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं,जनता अदाणी को यहां से भगा कर रहेगी ,
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




