Search
Close this search box.

बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र-गोवा के अध्यक्ष चुने गए एडवोकेट अहमदखान पठान

Bar Council of Maharashtra and Goa

Share this post

मुंबई : एडवोकेट अहमदखान पठान को बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र-गोवा के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया है। शनिवार को मुंबई में आयोजित बार काउंसिल की सामान्य सभा में उनकी निर्विरोध चयन प्रक्रिया पूरी हुई।

एड. पठान लगातार तीन बार बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र-गोवा के इस सर्वोच्च वकील संगठन के सदस्य चुने जा चुके हैं। इससे पहले वे तीन बार बार काउंसिल के उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं।

इसके अलावा वे महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के भी तीन बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं और वर्तमान में भी इस पद पर कार्यरत हैं।अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति की व्यापक सराहना हो रही है।

एड. पठान ने कहा कि वे वकीलों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे और इस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे। वे विधि क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित शिक्षक भी हैं

और इस क्षेत्र में उनका विशेष योगदान माना जाता है। उनके कई विद्यार्थी आज वकालत के पेशे में और न्यायाधीश के पदों पर कार्यरत हैं।

Bar Council of Maharashtra and Goa

पुणे जिले के जुन्नर तालुका स्थित बादशाहा तालाव के रहने वाले एड. पठान अपने परिवार के पहले वकील हैं। अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल कर नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]