Search
Close this search box.

Lineman से मारपीट, नाराज होकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ा थाने में दी तहरीर”

kannauj Lineman

Share this post

सौरिख कन्नौज : Lineman से मारपीट, नाराज होकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ा थाने में दी तहरीर . क्षेत्र के नगला मक्क निवासी संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र राजपूत के साथ बुधवार दोपहर मारपीट की घटना सामने आई है।

वह अपने साथियों लाखन और दीपू के साथ तरीन्द्र गांव में बिजली लाइन ठीक करने गया था। वापस लौटते समय भावलपुर गांव के पास बाइक सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।

इस दौरान उसे चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी मौके से फरार हो गए घटना के बाद पीड़ित ने अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने से नाराज होकर वह सौरिख बिजलीघर पहुंचा और 10 एमवीए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया था

kannauj Lineman

उसने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की सूचना पर उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया तब जाकर नीचे उतरा पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]