Search
Close this search box.

Agra के व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की

Agra Traders

Share this post

लखनऊ : Agra के व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की . संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आगरा के व्यापारियों संग प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने की।

इस बैठक में आगरा के व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से श्री नेत्रपाल जी, श्री रमाकांत गुप्ता जी एवं श्री ओमकार सिंह राठौर जी ,मुकेश गुप्ता जी  सहित अनेक सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।

उपस्थित व्यापारियों ने आगरा क्षेत्र के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के समक्ष रखा, जिन पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर संगठन की टीम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है

तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। श्री नेत्रपाल जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी संगठन का विस्तार करेंगे, संगठन को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाएंगे तथा व्यापारियों की हर समस्या के समाधान हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Agra Traders

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की आवाज़ को मजबूती देना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।