Search
Close this search box.

अखिल भारतीय यूनियन ने ठेका प्रथा हटाने की मांग की

अखिल भारतीय यूनियन ने ठेका प्रथा हटाने की मांग की

Share this post

सूर्य प्रकाश दुबे

मुंबई : मलाड (पश्चिम) मुंबई में सफाई कर्मचारियों की भव्य आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। सभा में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की ओर से ठेकेदारी प्रथा हटाव, सफाई कामगार नौकरी बचाव को लेकर आवाज बुलंद की गई।

इस दौरान हजारों सफाई कामगारों द्वारा मनपा को सख्त चेतावनी दी गई। अखिल भारतीय सफाई कामगार कांग्रेस यूनियन ने इस सभा में मनपा के ठेका प्रथा की प्रति जलाकर खुलेआम विरोध जताया। बता दे कि सर्वोच्च न्यायालय के 1995 के आदेश और महाराष्ट्र सरकार के स्पष्ट निर्णय के बावजूद, मनपा सफाई कार्य में ठेकेदारों का उपयोग कर रही है।

ठेका प्रथा तत्काल रद्द किया जाए। और मुंबई मनपा के सभी 25 विभागों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा चेंबूर माहुल गांव के सफाई कर्मचारियों को बिना पैसे लिए मकानों का मालिकाना हक दिया जाए सफाई कर्मचारियों की

इस आक्रोश  रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश टा केकर, राष्ट्रीय सचिव एस. लीना डिसूजा , महाराष्ट्र अध्यक्ष  प्रताप निदाने , मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट रवि गवली, मुंबई उपाध्यक्ष नवीनचंद्र मकवाना, जीतूभाई रोज़, जयसिंह परमार, मनीषाताई खाखड़िया, और रघुनाथ जाधव गिरधरभाई सापरिया, पंकजभाई, सोलंकी विलास दिवेकर, .जितेंद्र रेवार , अभिजीत परब.नरेश परमार, दिलीप गोसावी,अरुण मिश्रा ने किया।

सभी वक्ताओं ने मुंबई महानगर पालिका में सफाई कामगारों की ठेका प्रथा बंद करने के लिए आवाज बुलंद की। सभा में महानगर पालिका के आयुक्त (आईएएस) भूषण गगरानी और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं,

तो पूरी मुंबई में ठेका प्रथा के खिलाफ संघर्ष छेड़ा जाएगा।” यह लड़ाई सिर्फ़ हमारे पेट की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है।

अखिल भारतीय यूनियन ने ठेका प्रथा हटाने की मांग की

बता दें कि अखिल भारतीय सफ़ाई कामगार कांग्रेस यूनियन (60) के अध्यक्ष, दलित मित्र, कामगार नेता गोविंदभाई परमार सफ़ाई कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]