Search
Close this search box.

Panchayat सहायक मौत पर भड़का आक्रोश, गिरफ्तारी तक धरना जारी

Panchayat Assistant Death

Share this post

कन्नौज : Panchayat सहायक की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर उतर आया।

भीम आर्मी के साथ परिजन डीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, धरना खत्म नहीं होगा। परिजनों के अनुसार सात सितंबर को पंचायत सहायक का शव पंचायत घर में फंदे पर लटका मिला था।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर के मुताबिक धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया।

Panchayat Assistant Death

आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकदमे के बावजूद दबंग आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं।

इससे परिवार में भय का माहौल है। कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। देर शाम तक परिजन और समर्थक धरने पर डटे रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।