मुंबई : साकीनाका के समता शिक्षण संस्था द्वारा संचालित समता विद्या मंदिर विद्यालय का वर्ष 2025 का वार्षिक खेलकूद महोत्सव बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन संस्था की अध्यक्षा पुष्करणी सुबेदार एवं सचिव राजेश सुबेदार के नेतृत्व में किया गया।
क्रीड़ा महोत्सव का उद्घाटन छत्रपति पुरस्कार विजेता कबड्डी खिलाड़ी विना खवळे तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भारती पोवले के शुभ हस्तों द्वारा माणिकलाल मैदान में किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इनमें कैरम, शतरंज, खो-खो, लंगड़ी, कबड्डी, रस्सी कूद, टेनिस क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, दौड़ प्रतियोगिता, रस्साकशी एवं गोला फेंक जैसी खेल स्पर्धाएँ शामिल थीं। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने कहा कि ऐसे क्रीड़ा महोत्सवों से विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना का विकास होता है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




