बाराबंकी : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बदोसराय में तैनात प्रमोटी उप निरीक्षक (दरोगा) सुरेश को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
रिश्वत के लेनदेन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा खुर्शीद भी टीम के हत्थे चढ़ गया। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नाम बढ़ाने के बदले मांगी थी
रिश्वत एंटी करप्शन टीम के अनुसार, दरोगा सुरेश एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के बदले वादी से 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित की पुख्ता शिकायत पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और तय स्थान पर सौदे के वक्त दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
हाईकोर्ट जाने का बहाना, पहले ही दबोचे गए जानकारी के मुताबिक, दरोगा सुरेश शपथ पत्र के नाम पर हाईकोर्ट जाने का बहाना बनाकर थाना बदोसराय से निकला था,
लेकिन उससे पहले ही एंटी करप्शन टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। दलाल की भूमिका उजागर जांच में सामने आया है कि खुर्शीद रिश्वत की रकम के लेनदेन में दलाल के तौर पर सक्रिय था।

दोनों से गहन पूछताछ जारी है। सफदरगंज थाने में मुकदमा दर्ज एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर थाना सफदरगंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी का सख्त संदेश पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के आधार पर केस दर्ज कर कठोर विधिक कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल होगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




