Search
Close this search box.

ApolloMedics ने सेल थेरेपी से रचा चिकित्सा क्षेत्र में इतिहास

ApolloMedics

Share this post

लखनऊ : चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में पहली बार लैब में विकसित सेल्स की सहायता से यूरिथ्रल स्ट्रिक्चर का सफल उपचार किया है।

इस अत्याधुनिक प्रक्रिया के जरिए 30 वर्षीय मरीज का कम चीरफाड़ वाली तकनीक से इलाज किया गया, जिसके बाद मरीज को अगले ही दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यूरिथ्रल स्ट्रिक्चर यानी पेशाब की नली के संकुचन की समस्या से पीड़ित मरीज के लिए डॉक्टरों की टीम ने टिश्यू इंजीनियरिंग आधारित सेल थेरेपी का इस्तेमाल किया। मरीज के गाल से बेहद छोटा ऊतक लेकर विशेष लैब में भेजा गया, जहां करीब 50 लाख सेल्स तैयार किए गए।

इन विकसित सेल्स को सुरक्षित तरीके से लखनऊ लाकर दूरबीन तकनीक के माध्यम से प्रभावित हिस्से में लगाया गया। अपोलोमेडिक्स के विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक चुनिंदा मरीजों के लिए बेहद प्रभावी विकल्प साबित हो सकती है।

ApolloMedics

इसमें बड़े ऑपरेशन या लंबे समय तक चलने वाली रिकवरी की जरूरत कम होती है। मरीज को सामान्य सर्जरी की तुलना में कम दर्द और असुविधा का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को मरीजों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेल आधारित उपचार भविष्य में यूरोलॉजी के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल सकता है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]