अमेरिकी सीनेट में रूस के खिलाफ प्रस्तावित प्रतिबंधों से जुड़े एक अहम विधेयक को भारी बहुमत से मंजूरी मिलने के बाद भारत में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिका के दबाव के सामने लगातार झुक रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रंप की बातों को सही या गलत की परवाह किए बिना स्वीकार कर रहे हैं और इसका असर भारत के राष्ट्रीय हितों पर पड़ रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि देश के छोटे-बड़े फैसलों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हस्तक्षेप बढ़ गया है।
केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका की ओर से भारत के खिलाफ लिए जा रहे फैसलों के बावजूद केंद्र सरकार प्रभावी जवाब नहीं दे रही है।

दरअसल, अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान से जुड़े व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को 86-11 वोट से पारित किया है। प्रस्तावित कानून का नाम बदलकर ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ किया गया है।
अमेरिकी सांसदों का तर्क है कि रूस के साथ तेल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का व्यापार यूक्रेन युद्ध के लिए आर्थिक मदद का जरिया बन रहा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



