पडरौना कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर गांव निवासी निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य छोटेलाल कुशवाहा का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर गांव पहुंचा।
शव पहुंचने से पहले ही परिजन, स्कूल के बच्चे और क्षेत्रीय लोग दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर पडरौना–जटहा मार्ग पर ठोरी चौराहे के पास सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए।करीब डेढ़ घंटे बाद जब शव चौराहे पर पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने शव ले जा रहे पिकअप वाहन को रोक दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
धरनास्थल पर मौजूद लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, मृतक प्रधानाचार्य की पत्नी पूनम कुशवाहा को सरकारी नौकरी दी जाए, आरोपियों के घर व अवैध कब्जों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को सुरक्षा की लिखित गारंटी दी जाए।
वहीं धरने में शामिल बच्चे और ग्रामीण आरोपियों को फांसी देने की मांग करते रहे।एडीएम के आश्वासन पर लोग सड़क जाम को सवा पांच बजे समाप्त किए और शव का अंतिम संस्कार करने चले गए।

धरना स्थल पर जटहा बाजार, कुबेरस्थान, महिला थाना, पडरौना, रामकोला, नेबुआ के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रहे। मौके पर पहुंचे एडीएम, एसडीएम न्यायिक मुहम्मद जफर, सीओ सदर अजय सिंह और तहसीलदार सदर अभिषेक पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।एडीएम के आश्वासन पर लोग सड़क जाम को सवा पांच बजे समाप्त किए और शव का अंतिम संस्कार करने चले गए।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




