लखनऊ : Bandhan Large Cap Fund ने अपने सफल संचालन के 20 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर फंड ने दीर्घकालिक निवेश, अनुशासित रणनीति और गुणवत्तापूर्ण कंपनियों में निवेश की अपनी नीति को दोहराया।
पिछले दो दशकों में बाजार में कई उतार-चढ़ाव, आर्थिक बदलाव और अलग-अलग निवेश चक्र देखने के बावजूद फंड ने मजबूत लार्ज कैप कंपनियों पर भरोसा बनाए रखा।
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय में लार्ज कैप शेयर निवेशकों के लिए बेहतर अवसर प्रस्तुत कर रहे हैं। हालिया बाजार सुधार के बाद इन कंपनियों के वैल्यूएशन आकर्षक स्तर पर पहुंच गए हैं,
जबकि कई मिड और स्मॉल कैप शेयर अब भी अपेक्षाकृत महंगे बने हुए हैं। ऐसे में संतुलित जोखिम के साथ बेहतर दीर्घकालिक रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए लार्ज कैप एक मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं।
बंधन लार्ज कैप फंड निवेश के लिए बिजनेस की मजबूती, प्रबंधन की विश्वसनीयता और उचित वैल्यूएशन जैसे तीन प्रमुख मानकों पर काम करता है।
इसके अलावा कंपनी वित्तीय प्रदर्शन, कॉरपोरेट गवर्नेंस, भविष्य की विकास क्षमता और कमाई की स्थिरता का भी विस्तृत आकलन करती है।

जरूरत पड़ने पर फंड अपने पोर्टफोलियो का सीमित हिस्सा मिड और स्मॉल कैप कंपनियों में भी निवेश करता है, जिससे निवेशकों को अतिरिक्त विकास अवसरों का लाभ मिल सके।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



