Search
Close this search box.

पुलिसकर्मियों की उत्कृष्ट सेवा पर बाराबंकी एसपी ने बढ़ाया हौसला

Uttar Pradesh Police

Share this post

बाराबंकी : पुलिस विभाग में बेहतर सेवा और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया।

पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत उत्कृष्ट सेवा पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक सुभाषचन्द्र, हेड कांस्टेबल दीनानाथ शुक्ला और सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हरीलाल यादव को सम्मान मिला।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में उपनिरीक्षक अमरनाथ राय, गुलाम मसऊद, अवधेश प्रताप सिंह, एजाज अहमद, सुद्दन राम, अमर बहादुर यादव, विजय वर्मा और राम यतन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Uttar Pradesh Police

परिवहन, चालक और आर्मोरर शाखा से जुड़े कई कर्मचारियों को भी इस सम्मान से नवाजा गया। समारोह के दौरान सम्मानित पुलिसकर्मियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। पुलिस विभाग के लिए यह आयोजन सेवाभाव, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता को सम्मान देने वाला अवसर रहा।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।