Search
Close this search box.

BEO Jainendra Kumar ने पौधरोपण संग शिक्षा जागरूकता बढ़ाई

School Chalo Abhiyan

Share this post

मसौली बाराबंकी : BEO Jainendra Kumar ने पौधरोपण संग शिक्षा जागरूकता बढ़ाई . एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम न्योला चौराहे के उच्च प्राथमिक विद्यालय न्योला करसण्डा में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने पौधरोपण कर विद्यालय परिवार को पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया‌।

कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके बाद विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आम एवं अमरूद के पौधे रोपित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा नैंशी ने प्रथम,कक्षा सात की छात्रा दीपाली ने द्वितीय तथा कक्षा आठ की छात्रा माही गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

School Chalo Abhiyan

विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार के हाथों तीनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शालिनी वर्मा, सहायक अध्यापिकाएं ऊषा देवी एवं सुनीता कांदू, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह,ग्राम प्रधान कमला देवी, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।