मुंबई : दि म्युनिसिपल को-ऑपरेटिव बैंक के उपमहाप्रबंधक भगवान पाटील ने नवंबर 2025 में मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एलएल.एम. (मास्टर ऑफ लॉ) की अंतिम परीक्षा में द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।
अपनी इस सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भगवान पाटील ने आनंद विश्वगुरुकुल लॉ कॉलेज के प्राचार्य सुयश प्रधान सहित डॉ. सुषमा सातपुते, निशा गायकवाड, सोहिनी चट्टोपाध्याय, सदिच्छा पाटकर, वैदेही मुले एवं अन्य प्राध्यापकों के अमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

भगवान पाटील बी.ई., एम.एम.एस., सीएआईआईबी (CAIIB) तथा जीडीसीए जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यताओं से संपन्न हैं और उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में 22 वर्षों का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। सेवा के साथ उच्च शिक्षा में मिली यह सफलता प्रेरणादायी मानी जा रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




