लखनऊ : BharatCloud ने ‘बादल’ मैस्कॉट लॉन्च कर एआई विजन को मजबूती दी . भारत के स्वदेशी सॉवरेन एआई क्लाउड सेवा प्रदाता भारथक्लाउड ने अपने पहले आधिकारिक ब्रांड मैस्कॉट ‘बादल’ को लॉन्च किया है।
कंपनी का उद्देश्य क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीकों को अधिक सहज, भरोसेमंद और आम उपयोगकर्ताओं के लिए समझने योग्य बनाना है।
कंपनी के अनुसार, ‘बादल’ केवल एक ब्रांड प्रतीक नहीं बल्कि भारतीय तकनीकी आत्मनिर्भरता, डेटा सुरक्षा और डिजिटल विश्वास का प्रतिनिधि होगा।
यह व्यवसायों, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी संगठनों के साथ कंपनी के संवाद को अधिक प्रभावी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भारथक्लाउड के सह-संस्थापक राहुल तक्कल्लापल्ली ने कहा कि आधुनिक तकनीक को जटिल नहीं बल्कि सरल और उपयोगकर्ता-केंद्रित होना चाहिए। इसी सोच के तहत ‘बादल’ को एक ऐसे डिजिटल साथी के रूप में प्रस्तुत किया गया है,

जो क्लाउड सेवाओं को आसानी से समझने और अपनाने में मदद करेगा। कंपनी की सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी पद्मा रेड्डी सामा ने बताया कि यह पहल ग्राहकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने और भारतीय सॉवरेन एआई क्लाउड की पहचान को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।
आने वाले समय में ‘बादल’ डिजिटल अभियानों, शैक्षणिक कार्यक्रमों, सोशल मीडिया, लघु फिल्मों और विभिन्न तकनीकी आयोजनों के माध्यम से लोगों को क्लाउड तकनीक के प्रति जागरूक करेगा। यह पहल भारत के डिजिटल और आत्मनिर्भर तकनीकी भविष्य को नई दिशा देने का प्रयास मानी जा रही है
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



