Search
Close this search box.

Chief Minister की जनसभा को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

Yogi Adityanath

Share this post

कुशीनगर : Chief Minister की जनसभा को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां . विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के टेकुआटार में 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और विधायक पी.एन. पाठक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कसया स्थित राम-जानकी मठ कैंप कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनसभा की रूपरेखा तय की और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।

बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पदाधिकारियों से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया, जबकि विधायक पी.एन. पाठक ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Yogi Adityanath

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय तथा संचालन जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनंद ने किया। इस दौरान राधेश्याम गोंड, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. टीएन राव, नितीश यादव, चन्द्र प्रभा पाण्डेय, अवधेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]