दिल्ली : BMW Group India ने वर्ष 2026 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने Q1 में कुल 4,567 वाहनों की डिलीवरी की, जो पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के अनुसार, साल की शुरुआत बेहद सकारात्मक रही और हर महीने बिक्री के नए रिकॉर्ड बने। लग्जरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
Q1 के दौरान BMW और MINI के 1,185 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई, जो 83 प्रतिशत की तेज वृद्धि को दर्शाती है। SUV और SAV सेगमेंट में भी कंपनी का दबदबा कायम रहा, जहां 2,966 यूनिट्स की बिक्री के साथ 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं, MINI ब्रांड ने 213 यूनिट्स की बिक्री कर 42 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। BMW Motorrad ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 1,216 मोटरसाइकिल्स की डिलीवरी की।

कंपनी 2026 में 27 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। साथ ही, नए रिटेल आउटलेट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने पर भी फोकस किया जा रहा है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



