Search
Close this search box.

Breaking news : सियार के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों में मचा हड़कम्प काटने से कई लोग हुए घायल

tsoi

Share this post

खड्डा / कुशीनगर। Breaking news : जिले के विकास खण्ड खड्डा  के करदह बनिया टोली में गुरुवार की सुबह सियार के हमले से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अचानक हुए इस हमले में कई लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक सियार ने हमला बोल दिया।

देखते ही देखते उसने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सियार को भगाया।

घायलों में रुनादेवी 45रामबेलास हरिलाल 47  सिटी चौहान रमाशंकर 55 बुरभारी गुप्ता रोशनी 18 रमाशंकर पा विन्दादेवी रमाशंकर गुहा नन्द शर्मा 52  चौधरी शर्माअरविंद 22 जयभन भारती  शामिल हैं।

इसी तरह हथिया गांव में भी सियार के हमले से तीन लोग घायल हुए जोली यादव 65 कोलाई यादव संदीप यादव 30 जंगली यादव विपेन्द्र यादव 25  नगिना यादव।

हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने आसपास के इलाकों में सियार की खोजबीन शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सियार को पकड़ने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।