Search
Close this search box.

Canara Bank रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित

Canara Bank

Share this post

लखनऊ : Canara Bank लखनऊ अंचल कार्यालय के स्टाफ प्रशिक्षण केंद्र में केनरा बैंक रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के उप महासचिव एस. के. घई ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक अजीत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभव को बैंक की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि वे नई पीढ़ी के कर्मचारियों को मार्गदर्शन देकर बैंक की संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकते हैं।

बैठक में बैंक के व्यापार विस्तार, लो-कॉस्ट डिपॉजिट (CASA) बढ़ाने, नए ग्राहकों को जोड़ने और मौजूदा ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने अनुभवों के आधार पर बैंक की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Canara Bank

सम्मान पाने वालों में वाई. के. गुप्ता, अजय स्वरूप, सरदार अमरजीत सिंह, अभय कुमार और सर्व मित्र भट्ट सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

बैठक में 50 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, आपसी सहयोग और केनरा बैंक की निरंतर प्रगति में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]