Search
Close this search box.

Maharana Pratap College में कैंसर मुक्त अभियान ने जगाई नई जागरूकता

Maharana Pratap College

Share this post

ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर : Maharana Pratap College में कैंसर मुक्त अभियान ने जगाई नई जागरूकता . महायोगी आयुष विश्वविद्यालय एवं राजभवन के मार्गदर्शन में महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर में आनंदी मांएक जीवन बचाओ अभियान के अंतर्गत कैंसर मुक्त भारत यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीमा कैंसर फाउंडेशन और जे.के. कैंसर इंस्टीट्यूट के सहयोग से हुआ। शुभारंभ धन्वंतरि वंदना, अतिथियों के स्वागत और कैंसर जागरूकता गीतों के साथ किया गया।

कॉलेज के चेयरमैन गौरव भदौरिया ने महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और शीघ्र उपचार को जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

Maharana Pratap College

वरिष्ठ समाजसेवी एवं डायरेक्टर प्रो. आलोक मिश्रा ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उपचार के दुष्प्रभाव कम करने में सहायक भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मनीष कुमार सिंह ने इमरजेंसी ब्लॉक में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और काउंसलिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की।

Maharana Pratap College

विशेषज्ञों ने स्तन और सर्वाइकल कैंसर की पहचान, उपचार तथा सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. स्तुति, डॉ. बी.पी. पटेल, डॉ. प्रशांत तिवारी, डॉ. जैन और प्रो. सुमित पांडे ने भी विचार व्यक्त किए।

समापन अवसर पर पांच कैंसर विजेताओं को तुलसी-गिलोय के पौधे और आयुर्वेदिक इम्यूनिटी बूस्टर किट देकर सम्मानित किया गया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]