Search
Close this search box.

अटल जी की स्मृति में छितौनी नगर पंचायत कार्यक्रम आयोजित

अटल जी की स्मृति में छितौनी नगर पंचायत कार्यक्रम आयोजित

Share this post

छितौनी कुशीनगर : भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर छितौनी नगर पंचायत अंतर्गत बुलहवा बाजार स्थित धर्मशाला में एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्र रहे। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. निलेश मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा को समर्पित रहा। वे एक कुशल राजनेता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे।

उन्होंने वैश्विक प्रतिबंधों और अंतरराष्ट्रीय दबाव की परवाह किए बिना पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को सामरिक दृष्टि से मजबूत बनाया। अटल जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।

उन्होंने कहा कि अटल जी की नीतियां आज भी देश के युवाओं और राजनेताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में छितौनी नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक निषाद, वरिष्ठ नेता सुभाष जायसवाल, शिवनारायण, प्रिशु गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विकास सिंह, अरविंद पाण्डेय, कर्मवीर साहनी, संतोष रौनियार, अजय रौनियार, सुभाष रौनियार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।

इसी क्रम में करदह ग्राम सभा के पंचायत भवन में भी अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी का जन्मदिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

अटल जी की स्मृति में छितौनी नगर पंचायत कार्यक्रम आयोजित

इस कार्यक्रम के भी मुख्य अतिथि डॉ. निलेश मिश्र रहे। यहां आयोजित कार्यक्रम में निखिलेश विश्वकर्मा, विवेक मिश्र, रामप्रताप गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रांशु तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]