मुंबई : चांदिवली विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने पवई स्थित एलीट कॉलोनी के नागरिकों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को संज्ञान में लेते उनका तत्काल समाधान करवाने के लिए “जनता दरबार” का आयोजन किया।
शिवसेना द्वारा आयोजित इस जनता दरबार से नागरिक संतुष्ट हुए। बता दें कि हीरानंदानी गार्डन के पास रीजेंट हिल क्लब हाउस में आयोजित इस जनता दरबार में महाराष्ट्र के गृह मंत्री योगेश कदम विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्थानीय स्तर के मुद्दों को उठाया। मंत्री योगेश कदम ने प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को चांदिवली विधायक दिलीप लांडे का विशेष रूप से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। उन्होंने जनता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने की शिवसेना की भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर विधायक लांडे ने कहा, “नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना न केवल एक जिम्मेदारी है, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता भी है।

चांदिवली का समग्र विकास हमारा दृढ़ संकल्प है।” इस जनता दरबार में पुलिस परिमंडल 10 के डीसीपी दत्ता नलावडे, पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सोनवणे, विभागीय अधिकारी कल्पना घोडे सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, शिकायतकर्ता और शिवसैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




