इमामुद्दीन
बाराबंकी ज़ैदपुर : Baba Shri Anandeshwar Dham में नगर भ्रमण यात्रा, दाऊद अलीम व जनप्रतिनिधियों का सम्मान . पावर हाउस के निकट बाबा श्री आनन्देश्वर धाम में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है !
कार्यक्रम का शुभारम्भ 7 मई 2026, गुरुवार को प्रातः वेदी पूजन, अन्नाधिवास, नगर भ्रमण यात्रा एवं शय्याधिवास के साथ हुआ ! नगर भ्रमण कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा !

8 मई 2026, शुक्रवार को प्रातः वेदी पूजन, निवास, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा ! इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु व भक्तगण सादर आमंत्रित हैं !

यात्रा के दौरान जैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम एवं उनके समर्थकों सहित कस्बे के सभासदों को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ! साथ ही जैदपुर कोतवाल भी मौके पर मौजूद रहे और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया !

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बाबा आनन्देश्वर धाम सेवा समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही ! पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही !
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



