मसौली बाराबंकी : Gandhi Jayanti पर वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय ज्योरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इसके बाद महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैक्षिक समन्वयक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने की।
उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों में स्वच्छता सेवा और आत्मअनुशासन का विशेष महत्व था जिसे विद्यार्थियों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
प्राचार्य डॉ राम सुरेश वर्मा ने स्वच्छ एवं हरे भरे परिसर को स्वस्थ वातावरण के लिए आवश्यक बताया। कुलानुशासक विष्णु मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर जितेंद्र यादव, डॉ. अर्चना सिंह, अमरदीप कन्नौजिया, जीशान अंसारी, गुलाम नबी, सरिता सिंह, आराधना वर्मा सहित शिक्षक, कर्मचारी,एन एस एस स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



