खड्डा जनपद कुशीनगर : के तहसील खड्डा के मीटिंग हॉल में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के संयुक्त में संपन्न किया गया
वही तहसील खड्डा पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे अधिकारियों के समक्ष 94 आवेदन प्रस्तुत हुए, जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है,
उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। आए हुए मामलों में राजस्व विभाग के 38 मामले, पुलिस विभाग के 16 मामले, पुलिस एवं राजस्व संयुक्त के 07 मामले, विकास विभाग के 09 मामले मामले, अन्य विभाग के 24 मामले आए l

जिसमें 11 मामलों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष मामलों को संबंधित अधिकारी कर्मचारी को जल्द से जल्द टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने की की निर्देशित कर दिया गया
इसी क्रम मे जिलाधिकारी ने गरीब,असहाय लोगों को ठंड का प्रकोप देखते हुए कंबल वितरण किया इस दौरान एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, सहित सभी विभागों की अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




