Search
Close this search box.

एसडीएम के अध्यक्षता मे लगा, संपूर्ण समाधान दिवस

Kushinagar

Share this post

खड्डा जनपद कुशीनगर : अंतर्गत तहसील खड्डा में तहसील सभागार के  कक्ष में उपजिलाधिकारी मोहम्मद जफर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां समाधान दिवस में कुल 27 आवेदन उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिसको उपजिलाधिकारी ने गम्भीरता से गहन करते हुए एक-एक को वारीकी से लेकर समाधान किया। प्रस्तुत आवेदनों में राजस्व विभाग के 09 आवेदन में 02 का निस्तारण, पुलिस विभाग का06 आवेदन मे 00 का निस्तारण, पुलिस एवं राजस्व संयुक्त विभाग के 02 आवेदन मे 00 का निस्तारण, विकास विभाग में 03 आवेदन मे 00 का निस्तारण, एवं अन्य में 07 आवेदन में 02 का निस्तारण किया गया।

जिसमें शेष  आवेदनों को संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सुपुर्द कर दिया गया। उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया मौके पर जाकर समस्या संबंधित गहन कर निस्तारण करें एवं जो भी आवेदन उच्च अधिकारियों संबंधित हो उसको प्रेषित करें।

Kushinagar

इस दौरान तहसीलदार खड्डा महेश कुमार, नायब तहसीलदार खड्डा अभिषेक कुमार, सी0ओ0 खड्डा उमेश भट्ट, खड्डा पुलिस प्रशासन, हनुमानगंज पुलिस प्रशासन,जटहां पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]