Search
Close this search box.

युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि पर कथा का समापन

Gorakhnath Temple

Share this post

गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर परिसर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज की 57वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रद्धापूर्ण वातावरण में समापन हुआ।

समापन कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कथा का वाचन श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य, अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज ने किया। सात दिनों तक श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत के विविध प्रसंगों का श्रवण करते हुए धर्म, भक्ति, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण के संदेश आत्मसात किए।

कथा के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर भगवान श्रीहरि के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Gorakhnath Temple

समापन अवसर पर गोरक्षपीठ की संत परंपरा को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने महंत दिग्विजयनाथ महाराज और महंत अवेद्यनाथ महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पडरौना नगर पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल, हिंदू युवा वाहिनी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘मुन्ना’, खड्डा तहसील अध्यक्ष कुणाल राव सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]