Search
Close this search box.

बधाई हो दाऊद अलीम और काजिम सज्जाद को—इरादों की जीत पर!

बधाई हो दाऊद अलीम और काजिम सज्जाद को—इरादों की जीत पर!

Share this post

जैदपुर बाराबंकी : दुनिया में इरादों से मजबूत कुछ नहीं होता—इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है जैदपुर के युवा चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने! कस्बे के पुराने नेता जहां उनके रास्ते रोकने में जुटे रहे, वहीं जनता ने उन पर अटूट भरोसा दिखाया।

दाऊद अलीम ने भी इस भरोसे को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समाजसेवा का जज्बा हर दिल में होता है, बस जरूरत पड़ती है

एक सच्चे नेतृत्व की—और दाऊद अलीम ने यही साबित कर दिया! नया रास्ता, नई उम्मीद: कस्बे में विकास की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

दाऊद अलीम की सक्रिय कार्यशैली और सुपरफास्ट गति के चलते अब एक और नया रास्ता बनने जा रहा है। वार्ड मुताफ्फरक आबादी में स्थित करबला के सामने से बस्ती के अंदर जाने वाला यह 19 फीट चौड़ा कच्चा रास्ता जल्द ही चकाचक सीसी रोड में तब्दील हो जाएगा।

इससे इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है! दरियादिली का अनोखा उदाहरण: रास्ते के लिए जगह कम पड़ गई थी, लेकिन जगह दिलों की बड़ी हुई।

मोहल्ला बड़ी बाजार स्थित बड़ी सरकार (प्रसिद्ध इमामबाड़ा) निवासी काजिम सज्जाद ने दरियादिली की मिसाल कायम की। दाऊद अलीम के आग्रह पर उन्होंने अपनी निजी जमीन का कुछ हिस्सा रास्ते के लिए दान कर दिया।

यह दान न केवल रास्ते को पूरा करेगा, बल्कि समाज में भाईचारे की नई मिसाल कायम करेगा। विकास के फायदे बेशुमार: दाऊद अलीम ने बताया, “इस रास्ते के बनने से जमीन बेचने वालों की कीमतों में भारी इजाफा होगा।

बधाई हो दाऊद अलीम और काजिम सज्जाद को—इरादों की जीत पर!

सीसी रोड बनने के बाद यहां डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट्स भी लगेंगी, जो रातों को रोशन कर देंगी।” इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि इलाके की सूरत ही बदल जाएगी।

जैदपुर की जनता अब कह रही है—दाऊद अलीम जैसे युवा नेता ही असली बदलाव ला सकतें हैं! विकास की यह रफ्तार जारी रहे, तो कस्बा जल्द ही मॉडल टाउन बन जाएगा। वहीं वार्ड सभासद अल्ताफ ने कहा, बधाई हो दाऊद और काजिम सज्जाद को—इरादों की जीत पर!

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।