Search
Close this search box.

कांग्रेस ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया : अमित शाह

Congress Moves Privilege Motion Against Amit Shah, Day After Trinamool

Share this post

लखनऊ : कांग्रेस ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर जनता के सामने एक छोटा-सा भाग प्रस्तुत किया और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास किया। शाह ने इसे कांग्रेस की पुरानी आदत बताते हुए निंदनीय करार दिया।

शाह ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हुआ। इस चर्चा में यह साफ हुआ कि कांग्रेस हमेशा से आंबेडकर विरोधी, संविधान विरोधी, आरक्षण विरोधी और ओबीसी विरोधी रही है।

शाह ने आरोप लगाया कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक, कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को हाशिए पर रखा और उनके विचारों का विरोध किया। जब यह सच्चाई सामने आई, तो कांग्रेस बौखला गई और उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रचारित करना शुरू कर दिया।

अमित शाह ने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उनके बयान को एडिट कर देशभर में दुष्प्रचार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों को भी तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया था।

शाह ने कहा कि यह कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति है, जो इतिहास में बार-बार देखी गई है। शाह ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर को कभी वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने काका कालेलकर आयोग और मंडल आयोग की रिपोर्ट को कांग्रेस सरकारों द्वारा नजरअंदाज करने का उदाहरण दिया।

शाह ने यह भी कहा कि नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में खुद को भारत रत्न का सम्मान दिया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान नहीं दिया। 1990 में आंबेडकर को भारत रत्न उस समय दिया गया जब भाजपा समर्थित सरकार सत्ता में थी।

शाह ने कहा कि बाबा साहेब के पंच तीर्थ स्थलों का निर्माण और एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों की रक्षा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सुनिश्चित की। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर की नीतियों को आगे बढ़ाने और समाज के सबसे पिछड़े वर्ग का उत्थान करने का काम भाजपा ने किया है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरे देश को पता है कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी आंबेडकर या उनके विचारों का अपमान नहीं कर सकती। शाह ने कहा कि 140 करोड़ की जनता यह जानती है कि भाजपा अंत्योदय की राजनीति करती है और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए नए भारत के निर्माण के लिए समर्पित है।

Congress Moves Privilege Motion Against Amit Shah, Day After Trinamool

अमृतकाल में मोदी सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि इनसे पिछड़े वर्ग का उत्थान हुआ, महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ और सेना व पुलिस का सम्मान बढ़ा। उन्होंने दावा किया कि देश आज विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और भाजपा की नीतियां सामाजिक न्याय व समृद्धि को बढ़ावा दे रही हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]