कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कसया पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक लाइन जयन्त यादव व प्र०नि० साइबर सेल मनोज कुमार पंत ने टीम के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों, ग्राम प्रधानों व आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों और उनसे बचाव के उपाय बताए।
कार्यक्रम में इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम/डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ओएलएक्स व फर्जी वेबसाइट ठगी, सिम स्वैपिंग, बायोमेट्रिक फ्रॉड, फोन कॉल ठगी, लॉटरी व चिट फंड से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी गई।
थानों में स्थापित साइबर सेल के नंबर बताए गए और साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज करने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही गृह मंत्रालय की हेल्पलाइन 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल की उपयोगिता के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होते ही बिना देरी शिकायत दर्ज करें और दूसरों को भी जागरूक करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




