इमामुद्दीन
ज़ैदपुर बाराबंकी : पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान कल रविवार को ज़ैदपुर में थाना चौराहे पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया ! इस क्रम में ज़ैदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा की सफलता और सुखद वापसी की कामना की !

इस दौरान दाऊद अलीम ने कांवड़ियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राएं आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देती हैं !

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा पूरी करने की शुभकामनाएं दीं ! कांवड़ यात्रियों के स्वागत के दौरान स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला !

लोगों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और यात्रा मार्ग पर उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात कही ! चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीम की ओर से कांवड़ यात्रियों के स्वागत को क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है !
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



