Search
Close this search box.

घर से बिना बताए निकली 23 वर्षीय विवाहिता का नदी में मिला शव

23 Year Old Woman

Share this post

सौरिख कन्नौज : नादेमऊ चौकी नादेमऊ क्षेत्र में खिरिया पुल के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे नदी में 23 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने नदी के झाल में शव फंसा देखा तो इसकी सूचना नादेमऊ चौकी और थाना सौरिख पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगला तेज निवासी राम प्रसाद की पुत्री शिम्पी बुधवार दो सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना बताए निकल गई थी।

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे।गुरुवार रात करीब 11 बजे खिरिया पुल के पास नदी में झाल में शव फंसा होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई।

शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। नादेमऊ चौकी और थाना सौरिख पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया।

23 Year Old Woman

परिजनों ने शव की पहचान शिम्पी के रूप में की। इसके बाद मृतका के पिता राम प्रसाद ने थाना सौरिख में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आने की बात पुलिस ने कही है।2023 में हुई थी शादीपरिजनों के अनुसार शिम्पी की शादी वर्ष 2023 में खानपुरा, थाना विशुनगढ़ निवासी दीपू के साथ हुई थी।

परिजनों ने बताया कि शिम्पी घर से बिना बताए निकल गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]