Search
Close this search box.

Kalwa Railway कारशेड परिसर में पानी से युवक का शव बरामद

Railway Car Shed

Share this post

ठाणे : Kalwa Railway स्टेशन के समीप रेलवे कार शेड परिसर में सोमवार सुबह जमा हुए बरसाती पानी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा प्रबंधन, रेलवे पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8:54 बजे कलवा रेलवे स्टेशन के पास कार शेड के परिसर में जमा हुए पानी पर एक व्यक्ति का शव दिखाई देने की सूचना मिली।

मृतक की पहचान नरेंद्र रामजीवन सोनकर (36 वर्ष), निवासी शांतिनगर चाल, कलवा, के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कलवा पुलिस, ठाणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन कक्ष की टीम, रेलवे सुरक्षा बल सरकारी रेलवे पुलिस तथा अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे।

Railway Car Shed

आपदा प्रबंधन और दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से शव को पानी से बाहर निकालकर कलवा पुलिस के हवाले किया। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए कलवा छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल कलवा पुलिस ने मामला दर्ज कर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]