Search
Close this search box.

रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी ने की टीम लखनऊ के कार्यों की सराहना

Humanitarian Work

Share this post

लखनऊ : फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों की निरंतर मदद कर रही सामाजिक संस्था टीम लखनऊ के प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान टीम लखनऊ के अध्यक्ष मुर्तज़ा अली ने माननीय मंत्री जी को संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया।

टीम लखनऊ द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में आई बाढ़, भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं के समय, पंजाब में भारतीय सेना के साथ कर्नल राकेश कुमार जी के नेतृत्व में, हिमाचल प्रदेश में सेना के साथ, केरल, उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर सहित लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ के दौरान, कोरोना महामारी में तथा विकास नगर में अग्निकांड के समय किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की Information दी गई।

Humanitarian Work

टीम लखनऊ के सेवा कार्यों को सुनकर माननीय रक्षा मंत्री जी ने संस्था के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी प्रकार मानवता की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]