मुंबई : Toll plaza पर पारदर्शी व्यवस्था और दोहरी वसूली रोकने की मांग . महाराष्ट्र के राष्ट्रीय राजमार्गों पर संचालित टोल नाकों की कार्यप्रणाली को लेकर लोकसभा में गंभीर सवाल उठाए गए।
कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि कई टोल प्लाजा पर तकनीकी खामियों, अव्यवस्थित प्रबंधन और कथित अनियमितताओं के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर FASTag स्कैनर की गड़बड़ी से टोल राशि दोबारा कटने की शिकायतें मिल रही हैं, जबकि कुछ टोल नाकों पर अनधिकृत एजेंट अतिरिक्त शुल्क वसूलने का प्रयास करते हैं।
सांसद ने सरकार से मांग की कि टोल शुल्क से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए पारदर्शी शिकायत निवारण प्रणाली विकसित की जाए। साथ ही महाराष्ट्र के शहरी मार्गों और पुलों पर एकीकृत पास प्रणाली लागू कर इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाई जाए, जिससे निजी वाहनों और राज्य परिवहन निगम की बसों की आवाजाही सुगम हो सके।
इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल नाकों पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्रणाली की निगरानी टोल मॉनिटरिंग एंड कंट्रोल सेंटर (TMCC) द्वारा की जाती है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में दर्ज 4.64 अरब FASTag लेनदेन में केवल 17.6 लाख मामलों में गलत कटौती की शिकायतें दर्ज हुईं, जो कुल लेनदेन का लगभग 0.03 प्रतिशत है। सरकार के अनुसार शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों और बैंकों के साथ नियमित समन्वय की व्यवस्था भी लागू है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



