सैय्यद जाहिद अली रियासत
मुंबई : महान व्यक्तित्व भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दादर स्थित शिवाजी पार्क के नाना-नानी गार्डन,
बाल उद्यान तथा हिजा हॉस्पिटल के समीप स्थित गार्डन को भीमसैनिकों के लिए खुला रखने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता संजय भालेराव ने की है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष 6 दिसंबर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर से लाखों अनुयायी दादर स्थित चैत्यभूमि पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
किंतु उसी दिन सार्वजनिक स्थलों का उपयोग भीमसैनिकों को करने से रोका जाता है और शिवाजी पार्क के गार्डन को बंद कर दिया जाता है। भालेराव ने कहा कि कुछ लोगों को यह गलतफहमी है कि ये सार्वजनिक स्थान केवल शिवाजी पार्क के रहवासियों के लिए हैं,
जबकि वास्तव में ये स्थान पूरे समाज के लिए हैं। यदि महानगरपालिका का यह मत है कि भीमसैनिक वहाँ कचरा फैलाते हैं या गंदगी करते हैं, तो मैं यह कहना चाहता हूँ

कि महानगरपालिका की सफाई व्यवस्था स्वयं अनुसूचित जाति के लोगों के परिश्रम पर ही निर्भर है। हमारे लोग स्वयं भी सफाई करने में सक्षम हैं।
इसलिए महापरिनिर्वाण दिवस के दिन इन गार्डनों को बंद न किया जाए, अन्यथा हम महानगरपालिका के विरोध में आंदोलन करेंगे ऐसी चेतावनी भालेराव ने दी।इस आशय का पत्र उन्होंने संबंधित विभाग को दी है ,
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




