Search
Close this search box.

government liquor दुकान को बस्ती से हटाने की मांग तेज

Government Liquor Shop

Share this post

प्रयागराज : government liquor दुकान को बस्ती से हटाने की मांग तेज . फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव में चल रहे सरकारी शराब के ठीको की मनमानी से परेशान ग्रामीण प्रदेश की भाजपा सरकार को कोश रहे है

ग्रामीणों का आरोप है कि अभी एक सप्ताह के अंदर सरकारी शराब की दुकान से शराब पीने के कारण दो युवकों की जान चली गई लेकिन पुलिस प्रशासन के साथ आबकारी विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं खुल रही है।

बुधवार सुबह ,6 बजे सरकारी शराब की दुकान के पास शराब के नशे में एक युवक अचेत पाया गया तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है

कि कोड़ापुर गांव में चल रहे सरकारी शराब की दुकान पर पड़ोस का सेल्समैन होने के कारण प्रतिदिन सुबह 5 बजे ही खोल कर 100 रुपए की दर से अवैध रूप से बेंच कर मोटी कमाई कर रहा है

जिसके चलते गांव के नशेड़ी युवक खाली पेट सुबह शराब पीकर मौत को गले लगा ले रहे महिलाएं बच्चे अनाथ होते जा रहे है।

बुधवार सुबह 6 बजे शराब के नशे में आश्रय पड़े युवक को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए कुछ युवकों ने सेल्समैन को दौड़ाया तो वह अपनी जान बचाकर शराब की दुकान बंद करके भाग निकला उसकी मोटर साइकिल छूट गई।

पुलिस को सूचना हुई तो थाना प्रभारी फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम ने हल्का दरोगा के साथ सिपाहियों को भेज कर सेल्समैन की मोटर साइकिल सीज करते हुए थाने उठा ले गए। पुलिस का कहना है

Government Liquor Shop

कि यदि दस बजे के पहले शराब की दुकान खुली तो इस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इधर ग्रामीणों की मांग है कि सरकारी शराब की दुकान बस्ती से दूर हटाया जाय जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। आबकारी निरीक्षक राम मोहन त्रिपाठी से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया किन्तु उनका मोबाइल नहीं उठा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]