मुंबई : के आज़ाद मैदान में गुरुवार को राज्यभर से आए चर्मकार समाज के लोगों ने चर्मोद्योग महामंडल पर बकाया कर्ज को पूर्ण रूप से माफ करने की मांग को लेकर सांकेतिक आंदोलन किया।
इस आंदोलन का नेतृत्व चर्मकार एक्य परिषद के अध्यक्ष संजय खामकर ने किया। चर्मकार समाज की लंबे समय से लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में चर्मकारों की आबादी लगभग 60 लाख है,
लेकिन उनकी सामाजिक और आर्थिक समस्याएं अब तक अनसुनी रही हैं। प्रमुख मांगों में चर्मोद्योग महामंडल के कर्ज की माफी के साथ–साथ संत रविदास महाराज की जयंती पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, और उनकी स्मृति में विश्वविद्यालय तथा विकास केंद्रों की स्थापना शामिल है।
आंदोलनकारियों ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की तरह महाराष्ट्र सरकार को भी संत रविदास महाराज का भव्य स्मारक बनाना चाहिए।
इसके अलावा, बजट सत्र में घोषित देवनार स्थित आधुनिक लेदर पार्क की स्थापना के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की भी पुरज़ोर मांग की गई।

Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।