तमकुहीराज कुशीनगर : ब्रह्मस्थान भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों का प्रदर्शन . तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोपुर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ब्रह्मस्थान की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम आकांक्षा मिश्र को एक पत्रक सौंपा। प्रधान सुबिंद चौहान के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने ब्रह्मस्थान की चहारदीवारी के अंदर अवैध कब्जा कर लिया है।
उनका कहना था कि एक गैर-हिंदू परिवार द्वारा मनबढ़ई के दम पर यह अवैध कब्जा किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश लगभग डेढ़ वर्ष पहले ही जारी हो चुका है।
हालांकि, कई बार तहसील प्रशासन को शिकायत पत्र देने के बावजूद मौके से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। इससे गांव के हिंदू जनमानस में आक्रोश बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्व कर्मियों की लापरवाही के कारण कभी भी मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए, एसडीएम आकांक्षा मिश्र ने तहसीलदार तमकुहीराज को मामले में राजस्व टीम का गठन कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया।
इस संबंध में तहसीलदार तमकुहीराज महेश कुमार ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व टीम का Formation किया जा रहा है और जल्द ही अवैध कब्जा हटा दिया जाएगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




