Search
Close this search box.

Farmers के अरमानो को छलनी कर रहे बेसहारा पशु

Stray Animal Menace

Share this post

सहजनवां गोरखपुर : Farmers के अरमानो को छलनी कर रहे बेसहारा पशु . तहसील क्षेत्र के भीटी में छुट्टा पशुओं की भरमार है। पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान से किसानो की नींद हराम हो गई है।

किसान अपने खेतो की रखवाली दिन रात कर रहा है। वह रात को खेत में ही रतजगा कर रहा है। उसकी सुधि लेने वाला कोई नही है। कपकपाती ठंड में किसान अधिकांश समय खेतो की रखवाली में ही गुजार रहा है।

आवारा पशुओं की कोई स्थायी व्यवस्था न होने से किसान काफी चिंतित है। अधिकारी छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान करना तो दुर उनके बारे में सुनना भी पसंद नही कर रहे है। सहजनवां में कुछ कम लेकिन भीटी रावत क्षेत्र के सीहापार,कसरवल,बवन्डरा, धुरियापार,जोन्हिया,भैसला, टंडवा आदि जगहो पर छुट्टा पशुओं की भरमार है।

अधिकारियो के सड़क से आते जाते पशुओ पर नजर भी पड़ती है लेकिन वह अन्जान बने रहते है। पशु किसानों के खेतो को चरने में लगे है। झुंड में खेतो में घुसने के बाद पशु अपने पैर की खुंर से भी खेतों को छति पहुंचा रहे है।

Stray Animal Menace

किसान यह सब नुकसान देखकर अपने आप को कोस रहा है। किसान पशुओ की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियो से गुहार लगा रहा है। लेकिन कोई असर दिख नही रहा है।

क्षेत्र के रणविजय, नरेंद्र यादव यादव, मनोज सिंह, विरेन्द्र सिंह, गुड्डू शुक्ला आदि ने प्रशासन से छुट्टा पशुओ के स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]