बलरामपुर : Krshak Shramik ग्राम चौपाल में 125 दिन रोजगार गारंटी पर संवाद . जनपद बलरामपुर के विधानसभा तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसिया कला तथा विधानसभा बलरामपुर सदर के शिवलोक कुंज रक्षौड़ा में आयोजित कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल में आसपास के ग्रामों से आए किसान एवं श्रमिक बहनों-भाइयों को संबोधित किया गया।
इस दौरान “विकसित भारत – जी राम जी”पहल के अंतर्गत 125 दिन की ग्रामीण रोज़गार की नई गारंटी को लेकर विस्तार से संवाद किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार और आय के अवसरों का विस्तार कर समग्र ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।

इसके माध्यम से सशक्त गांव के जरिए सशक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। ग्राम चौपाल में क्षेत्र के सम्मानित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, संगठन के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की सम्माननीय जनता जनार्दन उपस्थित रही।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




