Search
Close this search box.

SBI Card रिपोर्ट में बढ़ा डिजिटल क्रेडिट भुगतान और खर्च ट्रेंड

SBI Card

Share this post

लखनऊ : SBI Card की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अब सिर्फ बड़े खर्चों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रोजमर्रा की खरीदारी और डिजिटल भुगतान का अहम हिस्सा बन चुका है।

वित्त-वर्ष 2026 में देशभर में क्रेडिट कार्ड से ₹23.62 लाख करोड़ से अधिक का लेन-देन दर्ज किया गया, जो उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली और बढ़ती डिजिटल जागरूकता को दर्शाता है।

रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और यूपीआई से जुड़े क्रेडिट कार्ड के उपयोग में लगातार तेजी देखी जा रही है। किराना, ईंधन, रेस्टोरेंट और शॉपिंग जैसी श्रेणियों में ग्राहक अब यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड को ज्यादा सुविधाजनक मान रहे हैं।

खास बात यह है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी डिजिटल क्रेडिट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। एसबीआई कार्ड का कहना है कि ग्राहक अब अलग-अलग जरूरतों के लिए कई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं।

ट्रैवल, लाइफस्टाइल, ईंधन और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अलग कार्ड चुनने का ट्रेंड बढ़ा है। इसके साथ ही ईएमआई विकल्पों ने स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की खरीदारी आसान बना दी है।

SBI Card

कंपनी का मानना है कि बढ़ती आय, डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और आसान भुगतान सुविधाएं आने वाले समय में क्रेडिट कार्ड बाजार को और मजबूत करेंगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।