कसया कुशीनगर : मंगलवार की रात्रि देह चिर देने वाली कड़ाके की ठंड में हाटा बिकास खण्ड के गांव डुमरी चुरामनछपरा के ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय गरीबों के पास मसीहा के रूप में पहुंचे. सड़क पर छोपडी में कई गरीब खुले आसमान में जमीन पर सोए थे,
उनका बदन ठंड से कांप रहा था और उनकी आवाजें भी थरथर्रा रही थी. डिम्पल को देखते ही गरीबों ने हाथ फैलाकर ठंड से बचाने की अपील की, जिसके बाद डिम्पल पांडेय ने कई स्थानों पर गरीबों को ढूंढकर उन्हें कंबल दिया.
डिम्पल पांडेय ने बताया कि मेरी टीम ने गरीबों को ढूंढते हुए सबसे पहले चिरगोडा धूसी विदेशी प्रसाद के पास पहुंचे. उसके बाद गोबरही चौराहे पर वहां एक दंपती को कंबल दिया.
वहां अन्य कई गरीबों को भी डिम्पल पांडेय ने ठंड से बचने के लिए कंबल का सहारा दिया. उसके बाद डिम्पल पांडेय वहां से पैदल ही गांव की ओर गए. इस दौरान रास्ते में जो भी ठंड से कांपते मिला उन्हें भी कंबल दिया गरीबों को ढूंढते हुए डिम्पल पांडेय जब क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पहुंचे तो वहां का दृश्य भयावह था. खुले आसमान में land पर तीन लोग सोए हुए थे.

यह दृश्य देख सभी हतप्रद थे. डिम्पल पांडेय ने उन्हें कंबल दिया और उनकी मजबूरियों की जानकारी ली. दर्जनों चौक चौराहों की तरफ खुले आसमान में जीवन यापन कर रहे गरीबों के बीच भी कंबल वितरण किया. ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि समाज का अंग है, मेरे अंदर भी मानवता है, हम अपने सामाजिक जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए गरीबों की सेवा कर रहे हैं
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




