कन्नौज : बुधवार को कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना में रह रहे गरीब एवं असाह जरूरतमंद लोगों को छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव एवं नगर पंचायत तालग्राम के चेयरमैन मोहसिन खान (जानू) द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया,
इसके अलावा नगर पंचायत के सम्मानित सभासदों के द्वारा वितरित कराए जाएंगे अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि नगर में लगभग 1000 कम्बल वितरण का लक्ष्य है। हमारा हर प्रयास गरीब और जरूरत मन्द तक मदद जरूर पहुंच सके।
यह वितरण कार्य सर्दियों के मौसम में बढ़ती ठंड से बचाव के लिए किया गया। इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को राहत प्रदान करना था, जिन्हें ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की आवश्यकता थी।
इस समाजवादी समाज सेवा के इस कार्य के माध्यम से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। कंबल वितरण से पहले वार्डो में जरूरतमंद लोगों की पहचान की गई। इसके बाद उन्हें चिह्नित कर कंबल प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से बचाव में मदद मिल सके।

इस मौके पर नफीस अहमद सागर, शिवनाथ सिंह यादव समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष तहसीम खान निजाम नेता, शाहरुख मंसूरी, अमन खान, राजू खान, हाजी शीश अंसारी, चुनमुन अंसारी, मोनू इदरीसी, सभासद बाहर अंसारी, इत्यादि लोग मौजूद रहें।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




