कुशीनगर : जे एच वी शुगर मिल, गड़ौरा द्वारा चीनी मिल देर से चलाने, कुशीनगर जिले के 9 क्रय केंद्रों पर कम इंडेंट देने व इंडेंट के सापेक्ष खरीद की सुचारू व्यवस्था न करने से किसानों में अपने गन्ने की समय पर आपूर्ति न होने पर गेहूं बुवाई न हो पाने को लेकर आक्रोश बना हुआ है।
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन दे कर गड़ौरा मिल द्वारा गन्ना खरीद में सुधार न करने पर इसको आवंटित क्रय केंद्रों को उन चीनी मिलों को आवंटित करने की मांग की है
जो पूर्व में इन क्रय केंद्रों को संचालित करती थी। जिलाधिकारी ने किसानों की मांग और मिल द्वारा गन्ना खरीद की खराब व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए चीनी मिल अध्यासी को नोटिस जारी की है

कि मिल तत्काल इन क्रय केंद्रों का पर्याप्त मात्रा में इंडेंट जारी कर खरीद सुनिश्चित कराएं यदि मिल ने गन्ना खरीद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार न किया तो मिल के क्रय केंद्रों को अन्य चीनी मिलों को व्यावर्तित करने हेतु गन्ना आयुक्त उ. प्र. को संस्तुति कर दी जाएगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




