बाराबंकी : Divisional Inspector ने ड्राइविंग स्कूलों पर कसा शिकंजा . राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव ने जनपद मे संचालित विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का औचक निरीक्षण मानको की जांच की।
इस दौरान दस्तावेजों, वाहनों की स्थिति, प्रशिक्षकों की योग्यता और मान्यता नियमों की गहनता से निरीक्षण कर कमियां मिलने पर सुधार करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
आज बृहस्पतिवार को सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक श्री यादव ने ए टू जेड़ मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल कबीरपुर, जे0पी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, न्यू महावीरा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलो का निरीक्षण करते हुये ट्रेनिंग गुणवत्ता, पत्रावलियो एंव ड्राइविंग सिखाने के लिए योग्य प्रशिक्षकों की उपस्थिति की जांच करते हुये सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन किये जाने को लेकर निर्देशित किया।

तो वही सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला ने विभिन्न मार्गो मे चेकिंग के दौरान 3 ओवरलोड़ वाहन व 1 अनाधिकृत रूप से संचालित बस संख्या यू0पी 50 ई0टी 8770 पर मानको का उल्लंघन मिलने पर सीज किया। तथा अन्य अभियोगो मे 35 चालान किये।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




