Search
Close this search box.

राइस मिलर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम गंभीर

राइस मिलर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम गंभीर

Share this post

कुशीनगर : जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वैभव मिश्रा जिला खरीद अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित जनपद के सभी प्रमुख राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राइस मिलर्स द्वारा एफ.आ.के. (FAK) की प्राप्ति एवं प्रक्रिया में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

मिलर्स ने बताया कि तकनीकी व प्रक्रियागत कारणों से समय पर एफ.आ.के. उपलब्ध नहीं होने से क्रय-प्रक्रिया एवं पॉलिशिंग कार्य प्रभावित होता है।

जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रशासन राइस मिलर्स के हितों एवं क्रय-प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि एफ.आ.के. संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु शासन स्तर पर विस्तृत पत्र भेजा जाएगा, साथ ही जिला स्तर पर भी आवश्यक समन्वय स्थापित कर हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी मिलर्स से पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की और कहा कि शासन की नीतियों के अनुसार क्रय-प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राइस मिलर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम गंभीर

अंत में जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी राइस मिलर्स को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]