कुशीनगर : जिला प्रवेशन अधिकारी ध्रुव त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये मिशन शक्ति 5.0 का विशेष अभियान के अनुपालन में आज जागरूकता चौपाल
(17-03 नवम्बर 2025) कार्यक्रम आयोजित किये जाने के क्रम में जनपद कुशीनगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हब फॉर इम्पावरमेंट का ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर श्री नलिन सिंह द्वारा घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर चर्चा करते हुए इसके दुष्प्रभाव प्रभाव के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती रीता यादव केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी
तथा श्रीमती बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे-चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन श्रीमती अर्चना, अध्यापिका प्रियंका कुमारी, शालिनी सिंह, कस्तुरी कुमारी, नीलम कुमारी, गीता सिंह, पूजा यादव, अन्तिमा मिश्रा के साथ-साथ सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



